Get Latest News Tech Computer All Hardware & Software Info
banner

How to install Windows 7 in Hindi – विंडोज 7 इंस्टॉल करना सीखें

How to install Windows 7 in Hindi – विंडोज 7 इंस्टॉल करना सीखें 





विंडो XP के बाद अब विंडो 7 ही लोगों की मनपसंद विंडो बन गया है, विंडो xp के मुकाबले विंडो 7 में कई महत्वपूर्ण खूबिय दी गयी है | इसमें कई अलग-अलग तरह के महत्वपूर्ण फीचर  दिया गया है | अगर आप भी विंडो xp के जगह विंडो 7 उपयोग करें तो आपको भी यह बहुत अच्छा लगेगा | तो आइये जानते है विंडो 7 कैसे इनस्टॉल करते हैं ?

विंडो 7 इनस्टॉल करने के लिए आपको विंडो 7 की bootable disk की जरूरत होगी | अगर आपके पास है विंडो 7 की bootable disk है तो ही आप विंडो इनस्टॉल कर पायेंगें | विंडो 7 इनस्टॉल करने के लिए विंडो 7 की bootable CD या pen drive अपने कंप्यूटर में लगायें | अगर आपके पास विंडो 7 की bootable CD या pen drive  नहीं है तो आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिसियल साईट से विंडो 7 SP1 ISO DEMO डाउनलोड कर सकते हैं |
Step 1 : विंडो 7 इनस्टॉल करने के लिए विंडो 7 की bootable CD या pen drive अपने कंप्यूटर में लगायें | अब कंप्यूटर को रीस्टार्ट (Restart) कीजिये, और कीबोर्ड से F2 बटन दबाएँ और, और set the order में 1st Boot Device के तौर पर अपने CD/DVD, PEN DRIVE यानि अपना डिवाइस सेलेक्ट कीजिये | अब F10 दबाकर Computer को Restart कीजिये।
Step 2: अब Restart के समय press any key boot from cd or DVD… लिखा आने पर कीबोर्ड से कोई भी बटन दबा दीजिये।


Step 3: windows is loading files लिखा आयेगा, यहॉ DVD से  जरूरी setup file copy होती हैं। इसमें कुछ मिनट लगते हैं। प्रतीक्षा करें





Step 4:  कुछ देर बाद Select your language, time & currency format, keyboard or input method पूछा जाता है, यहॉ आप language में English ही Select रहने दीजिये, Next पर क्लिक कीजिये।






Step 5: अब आपको Windows 7 install now window दिखाई देगी यहाँ install now पर Click कीजिये।






Step 6: इसके बाद windows 7 license terms आयेगें, यहॉ  I accept the license terms पर टिक कीजिये और Next कीजिये।

Step 7: इस अगली विंडो में Upgrade और Custom (advanced) का Option आयेगा। अगर आपके कंप्यूटर में विंडो xp पहले से install है और आप उसे विंडो 7 में Upgrade करना चाहते हैं तो Upgrade पर click कीजिये और अगर आप बिलकुल नया विंडो 7 install करना चाहते हैं तो Custom (advanced) पर click कीजिये इससे आप पुरानी विंडो xp को डिलीट कर पायेंगें 




Step 8: Custom (advanced) पर click करते ही आपसे Hard disk का partition पूछा जायेगा जिसमें आप विंडो 7 install करना चाहते हैं। अगर आप partition को format करना चाहते हैं तो disk Option पर Click कीजिये, partition को डिलीट कर फिर से नया बना लीजिये, और अगर नहीं बनाना चाहते हैं तो partition C को सलेक्‍ट कर Next पर click कीजिये।



Step 9: अब थोडी देर के लिये कंप्यूटर को ऐसे ही छोड दीजिये जब तक कंप्यूटर अपने आप Restart नहीं हो जाता। यहॉ विंडो 7 की installation Start हो जायेगी। यह 5 Step में Complete होगी। इसमें 5-10 मिनट का समय लग सकता है या इससे ज्यादा भी यह आपके कंप्यूटर की स्पीड पर निर्भर करती है |






Step 10: कंप्यूटर Restart होने के बाद कुछ और Process होंगी इसमें भी आपको कुछ नहीं करना हैं |

Step 11: कुछ देर बाद User name और password माँगा जायेगा। अगर आप कंप्यूटर में पासवर्ड लगाना चाहते है तो डाल सकते हैं या खाली भी छोड़ सकते हैं, Next कर दीजिये।




Formatting and Clean Install of Windows 7 l Step by Step Guide in Hindi Part1 "


0 comments:

Copyright © 2013 Free Computer Hardware & Software Tutorial - Hindi & English